गणेश स्तुति Ganesh Stuti

Ganesh Stuti - गणेश स्तुति

श्री गणेश स्तुति एक प्रसिद्ध मंत्र है जो भगवान गणेश को समर्पित है। इस मंत्र का उच्चारण गणेश चतुर्थी जैसे अवसरों पर बहुत उपयोगी होता है। यह मंत्र गणेश जी की भक्ति के लिए बहुत लोकप्रिय है। इस मंत्र का उच्चारण करने से गणेश जी की कृपा प्राप्त होती है।

Ganesh Stuti Lyrics – गणेश स्तुति

॥ गणेश स्तुति॥

गाइये गनपति जगबंदन।

शंकर-सुवन भवानी नंदन ॥ १ ॥

गाइये गनपति जगबंदन।

सिद्धि-सदन, गज बदन, बिनायक।

कृपा-सिंधु, सुंदर सब-लायक ॥ २ ॥

गाइये गनपति जगबंदन।

मोदक-प्रिय, मुद-मंगल-दाता।

बिद्या-बारिधि, बुद्धि बिधाता ॥ ३ ॥

गाइये गनपति जगबंदन।

मांगत तुलसिदास कर जोरे।

बसहिं रामसिय मानस मोरे ॥ ४ ॥

गाइये गनपति जगबंदन।

Ganesh ji ki Stuti Lyrics in Hindi PDF गणेश PDF

Ganesh Aarti Lyrics in Hindi Image

Ganesh Stuti Lyrics - गणेश स्तुति