माँ मातंगी स्तुति – Mata Matangi Stuti

माँ मातंगी स्तुति - Mata Matangi Stuti

माँ मातंगी स्तुति (Mata Matangi Stuti) एक शक्तिशाली और शुभकारी पाठ है, जिसे माँ मातंगी की उपासना के लिए किया जाता है। माँ मातंगी दस महाविद्याओं में से एक हैं, जो सरस्वती के समान विद्या, कला, ज्ञान और वाणी की देवी हैं। माँ मातंगी स्तुति का पाठ करने से साधक को माँ का आशीर्वाद, समृद्धि, सौभाग्य, वशीकरण और शिवत्व प्राप्त होता है।

Mata Matangi Devi Stuti Lyrics – माँ मातंगी स्तुति

॥ माँ मातंगी स्तुति॥

श्यामवर्णा, त्रिनयना, मस्तक पर चंद्रमा चतुर्भुजा।

दिव्यास्त्र लिये, रत्नाभूषण धारिणी।।१।।

गजगामिनी ,महाचांडालनी, माँ मातंगी….!

सर्व लोक वशकारिणी, महापिशाचिनी।।२।।

कला, विद्या, ज्ञान प्रदायिनी।

मतन्ग कन्या माँ मातंगी।।३।।

हम साधक शुक जैसे हैं।

ज्ञान दिला दो हमको माँ।।४।।

हम करते तेरा ध्यान निरंतर।

आपका हे माँ मातंगी!!।।५।।